जमशेदपुर: श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, इस्ट प्लांट बस्ती में आश्विन मास के अमावस्या के अवसर पर रविवार को श्रीश्री दक्षिणेश्वरी मां काली का भव्य श्रृंगार व पूजन किया गया. वहीं इस अवसर पर कमिटी की ओर से श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया गया. मौके पर मंदिर कमिटी के अध्यक्ष गलविंदर सिंह ग्वाले ने कहा कि प्रत्येक महीने के अमावस्या को मां काली की भव्य श्रृंगार एवं पूजा का आयोजन किया जाता है. (नीचे भी पढ़े)

पूजा तो प्रतिदिन मंदिर में होता है लेकिन अमावस्या पर मां काली की विशेष पूजा के हिंदुओं में बड़ा महत्व होता है. इस अमावस्या के बाद ही मां दुर्गा की नौ दिनों तक चलने वाली नवरात्र की शुरुआत होती है. जिसमें मां दुर्गा की नौं रुपों की पूजा होती है. इसलिए इस अमावस्या का बड़ा महत्व होता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रुप से छोटू पाल, राजीव कुमार झा, उमाशंकर बेरा,हरिशचंद्र प्रसाद,अरुण प्रसाद, दुर्गानंद दुबे,रंजीत,सुजीत,अजीत सहित समिति के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.











