जमशेदपुर जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की ओर से महाराज अग्रसेन जयंती समारोह 2025 के पांच दिवसीय आयोजन का समापन गौ सेवा के साथ हुआ. कलियाडीह गौशाला में आयोजित इस कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने भाग लिया और गौ माताओं की सेवा की. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने कहा कि गौ सेवा हमारे धर्म और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. हमें गौ माताओं की सेवा करने का अवसर मिला, जो हमारे लिए गर्व की बात है. (नीचे भी पढ़ें)

इस कार्यक्रम में अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, महामंत्री मनोज पल्सानिया, मोहित शाह और हमारे समाज की नारी शक्ति – नेहा अग्रवाल, शिल्पी पलसानिया, श्रुति शाह, पूजा अग्रवाल और निभा मोदी उपस्थित थीं. सभी ने मिलकर गौ माताओं को चारा खिलाया और उनकी सेवा की. पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की ओर से इस पुण्य कार्य में भाग लेने वाले सभी सदस्यों का आभार जताया.



