जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विंग की ओर से विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर कैंपस में स्वच्छता ही सेवा कैंप का आयोजन किया गया. इसमें एनएसएस की छात्राओं ने सर्वप्रथम जागरूकता रैली निकाली तथा ठेले-खोमचे वालों, छोटे स्टॉल वालों को स्वच्छता के विषय में जागरूक किया. छात्राओं ने उन्हें खाने की सभी चीजों को ढक कर रखने, हाथ धोकर ही खाने की चीजों को छूने, सब्जियों के छिलके कूड़ेदान में डालने आदि जैसी बातें बताईं. (नीचे भी पढ़ें)

छात्राओं ने साफ-सफाई का विशेष महत्व बताते हुए अपनी बातों को नुक्कड़ नाटक द्वारा भी प्रस्तुत किया. स्वच्छ भोजन, साफ वस्त्र और हमारे आसपास की सफाई हमारे स्वस्थ शरीर के लिए कितनी आवश्यक है, इसके प्रति लोगों को जागरूक किया. छात्राओं ने सफाई कर्मचारियों को भी सफाई करते समय दस्ताने व मास्क आदि लगाने के लिए प्रेरित किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ ग्लोरिया पुर्ती, एनएसएस ऑफिसर डॉ डी पुष्पलता, एनएसएस ऑफिसर डॉ सुनीता कुमारी, डॉ छगनलाल अग्रवाल व एनएसएस की छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा.



