जमशेदपुर: रविवार,28 सितंबर को शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य पर स्थापित सामाजिक संस्था “शौर्य” की तृतीय वर्षगांठ समारोह आज रामगढ़िया क्लब, साकची के सभागार में बड़े ही गौरवशाली वातावरण में सम्पन्न हुआ. संस्थान की स्थापना 28 सितम्बर 2022 को शहीद भगत सिंह के आदर्शों और शौर्य से प्रेरित होकर की गई थी. तब से यह संस्था निरंतर समाज सेवा, राष्ट्रभक्ति एवं युवा प्रेरणा के क्षेत्र में सक्रिय कार्य कर रही है.कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, सेना से ब्रिगेडियर रणविजय सिंह, शिक्षाविद चंदेश्वर खां, रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष विजय सिंह,अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के वरुण सिंह एवं सुशील सिंह एवं केपीएस बंसल ने द्वीप प्रज्वलित कर व भगत सिंह एवं मां भारती की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के संस्थापक अमरजीत सिंह राजा ने की.(नीचे भी पढ़े)

समारोह में पूर्व सैनिकों तथा वीर शहीदों के परिजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही. शहीद परिवारों एवं पूर्व सैनिकों को सम्मानित कर संस्थान ने समाज को देशभक्ति और सेवा का संदेश दिया. साथ ही खेल, शिक्षा एवं अन्य जगत में असाधारण उपलब्धियां अर्जित करने वाले युवाओं को भी मंच पर सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि शौर्य, त्याग और देशभक्ति ही समाज एवं राष्ट्र के उत्थान का सशक्त आधार हैं. मुख्य अतिथि रघुवर दास ने संबोधित करते हुए शौर्य संस्था के किए जा रहे कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं देश वो समाज हित में निरंतर कार्य करने को सराहा. साथ ही जमशेदपुर को नशा मुक्त बनाने की बीड़ा शौर्य संस्था को सौंपते हुए कहा कि इस मुहिम में उनका भी सहयोग रहेगा. उन्होंने संस्था से युवाओं को नशे से मुक्त करने के लिए शहर भर में जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया.(नीचे भी पढ़े)
यह भी पढ़ें: टेल्को क्षेत्र में 19 वर्षीया युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

विशिष्ट अतिथि विद्युत वरण महतो ने सैनिकों के शौर्य को नमन कर आत्मनिर्भर भारत पर अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि आज हम सैनिकों को बुलेटप्रूफ जैकेट से लेकर स्वदेशी निर्मित ब्रह्मोस मिसाइल, एयर डिफेंस सिस्टम, ड्रोन तथा रेल को लॉन्चिंग पैड के रूप में विकसित करने जैसी अनेक उपलब्धियां प्रदान करने में सफल हुए हैं. उन्होंने संस्था के कार्यों को सराहा एवं सदा अपना सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया.संस्था के संस्थापक अमरजीत सिंह राजा ने बताया कि आज से तीन वर्ष पूर्व शहीद भगत सिंह जयंती के पावन अवसर पर शौर्य संस्था की नींव रखी गई थी. पिछले तीन वर्षों से संस्था द्वारा राष्ट्रीय एवं समाज हित मैं कियें गए कार्यों का उल्लेख किया. आज संस्था की वेबसाइट का अनावरण भी रघुवर दास के हाथों किया गया.shauryasanstha.org पर जाकर आप संस्था के किए जा रहे कार्यों को देख सकते हैं एवं जुड़ सकते हैं.(नीचे भी पढ़े)

कीताडीह के लाल शहीद किशन दुबे की लगेगी प्रतिमा : रघुवर दास
कीताडीह के शहीद किशन दुबे की प्रतिमा लगाने का मार्ग हुआ प्रशस्त. संस्था के शहीद सम्मान के दरमियान जब शहीद के परिवारों के सदस्यों को सम्मानित किया जा रहा था. मंच से पिछले दो वर्षों से शहीद किशन दुबे की प्रतिमा लगाने को लेकर प्रयासरत संस्था के अमरजीत सिंह राजा ने विचार रखा, जिस पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मार्ग प्रशस्त किया एवं जमशेदपुर के सांसद को परिवार के सुझाव पर प्रतिमा लगाने की जिम्मेदारी दी, जिसपर सांसद विद्युत वरण महतो ने भी सहमति प्रदान की व जल्द उसे धरातल पर करने का वादा किया.(नीचे भी पढ़े)

इन शहीद के परिवारों को किया गया सम्मानित:शहीद गणेश हांसदा, शहीद मनोहर कुंकल,शहीद श्याम सुंदर शर्मा, शहीद किशन दुबे, शहीद जितेंद्र कुमार, शहीद मनोज कुमार, शहीद रवि सोरेन.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से के पी एस बंसल, बलबीर सिंह बबलू, चंद्रशेखर मिश्रा, राम बाबू तिवारी,गुंजन यादव, दिनेश कुमार, मिथलेश सिंह यादव, पवन अग्रवाल, कुलवंत सिंह बंटी, हलधर नारायण साह, संजीव कुमार,कल्याणी शरण, परविंदर सिंह, सुखदेव सिंह मल्ली, पप्पू सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, जयप्रकाश सिंह, बृजभूषण सिंह, जगजीत सिंह, अंकित आनन्द,सतबीर सिंह सोमू, चंचल भाटिया, इंद्रजीत सिंह, विष्णु केवर्तो, रीना सिंह, ममता भूमिज, रीता शर्मा, जीवन लाल साहू, सूरज सिंह एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल आयोजन में शौर्य संस्था के सभी सक्रिय सदस्यों का अहम योगदान रहा.














