जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित श्री श्री जी टाउन दुर्गा पूजा के पंडाल का रविवार को उदघाटन हुआ. टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदर रामम और उनकी धर्मपत्नी ने संयुक्त रूप से इसका उदघाटन किया. इस मौके पर मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई. टाटा स्टील के कर्मचारियों और टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से इसका आयोजन किया जाता है. (नीचे भी पढ़े)
इस दौरान टिनप्लेट के इआइसी उज्जवल चक्रवर्ती, मिसेज चक्रवर्ती, जेसीएपीसीपीएल के एमडी अभिजीत ननोती, अरका जैन यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर अमित श्रीवास्तव, टाटा स्टील की मेडिकल सर्विसेज की जीएम बिनीता सिंह, इमरजेंसी इंचार्ज डॉ विनीता पाणी, टाटा स्टील के चीफ कॉरपोरेट रिलेशन प्रणय सिन्हा, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर और झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री सौरभ तिवारी, उपाध्यक्ष संजय पांडेय, कांग्रेस नेता राकेश साहू, भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी, सिंहभूम चैम्बर के अध्यक्ष मानव केडिया, डेरियस बोधन वाला, राजद नेता पूरेन्द नारायण सिंह, डॉक्टर एसके पांडा, कॉर्पोरेट के जानकार प्रभात शर्मा, टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष पीएन सिंह, रघुनाथ पांडेय, आरवीबी सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू, महामंत्री सतीश सिंह, कोषाध्यक्ष अमोद दुबे, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, संजीव तिवारी, राजीव चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद थे. उदघाटन कार्यक्रम का संचालन टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव और पूजा कमिटी के अध्यक्ष नितेश राज ने किया. यहां आयोजन समिति के महासचिव अजय मिश्रा समेत अन्य लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.














