सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने शनिवार को लंबित मामलों की गंभीर समीक्षा की. यह समीक्षा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की गई. एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि समीक्षा का मुख्य फोकस जिले के चार वर्ष से अधिक समय से लंबित कांडों पर था. इसमें संबंधित सभी अनुसंधानकर्ताओं की उपस्थिति में सभी अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे अविलंब इन लंबित मामलों का निष्पादन करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि मामलों के शीघ्र निष्पादन से पुलिस की कार्यकुशलता बढ़ेगी और आम जनता का विश्वास भी कायम रहेगा. पुलिस अधीक्षक ने निर्देशों के अनुपालन की नियमित समीक्षा करने की भी बात कही.














