जमशेदपुर : टाटा पावर, भारत की सबसे बड़ी एकात्मिक बिजली कंपनी ने 30 जून को समाप्त हुई पहली तिमाही में 1262 करोड़ रुपयों का कर के बाद मुनाफा दर्ज किया जो साल दर साल 6 फीसदी से ज़्यादा है. वित्तीय वर्ष 2025-2026 की पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 17464 करोड़ रुपयों तक (साल दर साल 4 फीसदी की वृद्धि) और कर भुगतान के पूर्व का मुनाफा 3930 करोड़ रुपयों तक बढ़ा. साल दर साल 17 फीसदी की वृद्धि हुई. टाटा पावर के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर, डॉ. प्रवीर सिन्हा ने कहा कि हमने अपने सभी व्यावसायिक क्षेत्रों में मज़बूत प्रदर्शन के साथ वित्त वर्ष 2025-2026 की शानदार शुरूआत की है. हमारा अक्षय ऊर्जा पोर्टफोलियो उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है, क्योंकि हम स्वच्छ ऊर्जा मूल्य श्रृंखला में नवाचार, पैमाने और दक्षता को बढ़ावा दे रहे हैं. हमारे उत्पादन और परिवहन एवं वितरण व्यवसाय प्रभावशाली लाभ दे रहे हैं. हमारी डिस्कॉम लगभग 1.3 करोड़ ग्राहकों को विश्वसनीय बिजली प्रदान कर रही हैं. अपने सर्वांगीण प्रदर्शन के माध्यम से, हमारी ओडिशा डिस्कॉम डिस्कॉम सुधारों के राष्ट्रीय मॉडल के रूप में उभरी हैं. (नीचे भी पढ़ें)
2030 तक 4 करोड़ ग्राहकों तक पहुँचने के अपने लक्ष्य के अनुरूप, हमने महाराष्ट्र के प्रमुख विकास क्षेत्रों में अपने वितरण क्षेत्र का विस्तार करने के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन किया है. हमें गर्व है कि हम 26 गीगावाट (विकासाधीन परियोजनाओं सहित) से अधिक उत्पादन पोर्टफोलियो के साथ भारत के ऊर्जा परिवर्तन में योगदान दे रहे हैं, जिसमें से 65% से अधिक स्वच्छ, हरित स्रोतों से आता है. लगातार 23 वी तिमाही में कर के बाद मुनाफे में वृद्धि हुई है. 3,930 करोड़ का इबिटा (साल-दर-साल 17% की वृद्धि) दर्ज किया. रेवेन्यू 17,464 करोड़ रुपये (साल-दर-साल 4% की वृद्धि) रहा. नवीकरणीय ऊर्जा व्यवसाय का कर के बाद मुनाफा बढ़कर 531 करोड़ रुपये (वर्ष-दर-वर्ष 95% की वृद्धि) हुआ. वित्तीय वर्ष 2026 की पहली तिमाही में 94 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता चालू की गई. कुल ऑपरेशनल नवीकरणीय क्षमता 5.6 गीगावाट रहा. रूफटॉप सौर ऊर्जा सेगमेंट में प्रथम स्थान बनाए रखा. कुल इंस्टॉलेशन 2 लाख से अधिक और संचयी क्षमता 3.4 गीगावाट से अधिक रहा. रूफटॉप सौर ऊर्जा सेगमेंट में शानदार वृद्धि देखी गई है और वित्त वर्ष 2025-2026 की पहली तिमाही में रेवेन्यू दोगुना से अधिक बढ़कर 823 करोड़ रुपये हो गया. वित्तीय वर्ष 2025-2026 की पहली तिमाही में 45,500+ रूफटॉप सौर ऊर्जा इंस्टॉलेशन का रिकॉर्ड बनाया गया. (नीचे भी पढ़ें)
वित्त वर्ष 2025-2026 की पहली तिमाही में 90 करोड़ रुपये का कर के बाद मुनाफा (वर्ष-दर-वर्ष 260% की वृद्धि) दर्ज किया. वित्तीय वर्ष 2025-20 26 की पहली तिमाही में 270 मेगावाट सौर परियोजनाओं को शुरू किया, जो पिछले वर्ष के 111 मेगावाट की तुलना में 143% (वर्ष-दर-वर्ष) अधिक है. विनिर्माण क्षेत्र विकास में प्रमुख योगदानकर्ता के रूप में उभरा – टीपी सोलर ने वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 100 करोड़ का कर के बाद मुनाफा दर्ज किया. 1,613 करोड़ का रेवेन्यू प्राप्त किया. वित्तीय वर्ष 2025-2026 की पहली तिमाही में 949 मेगावाट सौर मॉड्यूल और 904 मेगावाट सौर सेल का निर्माण किया. टीएंडडी व्यवसाय का कर के बाद मुनाफा (पिछले वर्ष के वन-ऑफ को छोड़कर) वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 440 करोड़ हो गया, जो वर्ष-दर-वर्ष 26% की वृद्धि है. ओडिशा डिस्कॉम का कर के बाद मुनाफा वित्त वर्ष 2025-2026 की पहली तिमाही में 105 करोड़ रुपये (वर्ष-दर-वर्ष 156% की वृद्धि) हो गया। कंपनी ने महाराष्ट्र के प्रमुख विकास क्षेत्रों में वितरण लाइसेंस के विस्तार के लिए भी आवेदन किया है. भूटान में 18 मेगावाट की सुच्चू जलविद्युत परियोजना के लिए पावर एक्सचेंज के माध्यम से सीमा पार बिजली की बिक्री शुरू की.














