जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में एक तरफ अपराधियों का मनोबल सर चढ़कर बोल रहा है तो दूसरी तरफ युवा मनचले भी सड़क पर गुंडागर्दी करते नजर आ रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो साकची थाना अंतर्गत अग्रसेन भवन के समीप की है. जहां मनचले युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें लाठी- डंडे, बेल्ट, लात- घूंसे जमकर चले. यह सिलसिला करीब आधे घंटे तक चलता रहा. (नीचे भी पढ़ें)
राहगीर जहां मूक दर्शक बने रहे वहीं पास से गुजर रही लड़कियां युवकों के इस हरकत से डर कर इधर-उधर भागती नजर आई. हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते मगर सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब ट्रेंड कर रहा है. कुछ लोग यह भी दावा कर रहे हैं कि यह मारपीट लड़की की वजह से हुई है. वैसे इसका हमारे पास कोई आधिकारिक प्रमाण नहीं है.



