जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला की सोनारी कांग्रेस कमिटी के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मिलकर कर डोबो पुल के दोनों किनारे बैरिकेडिंग और जाली लगाने की मांग की है. इसे लेकर गुरुवार को सोनारी कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष दीपक यादव के नेतृत्व में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में बताया गया है कि सोनारी के डोबो पुल पर आये दिन आत्हत्याएं हो रही है. इसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल है. यदि पुल के दोनों छोर पर बैरिकेडिंग और जाली लगा दी जाए तो आत्महत्या को रोका जा सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए सोनारी कांग्रेस पार्टी आम जनता को जीवन को सुरक्षित करने की अपील की है और जल्द से जल्द बैरिकेडिंग और जाली का निर्माण कराने की मांग की है.



