गालूडीह: बाघुड़िया पंचायत के नरसिंहपुर गांव में गुरुवार को झारखंड बॉर्डर किसान मजदूर संघर्ष समिति नरसिंहपुर-इटामाड़ो के कार्यकर्ताओं व सदस्यों के द्वारा भूमिज विद्रोह के महानायक वीर शहीद गंगा नारायण सिंह चौक नरसिंहपुर में शोकसभा आयोजित कर दिशोम गुरू शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गयी. इस दौरान दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहे आदि नारे लगाये गये. उपस्थित लोगों ने कहा कि गुरू जी के निधन से एक युग का अंत हो गया. हम सभी केवल एक व्यक्तित्व नही खोया बल्कि एक पूरी पीढ़ी का मार्गदर्शन को खो दिया.(नीचे भी पढ़े)
गुरुजी जैसा महापुरुष युगों में एक बार जन्म लेते है और उनके विचार और कर्म आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर बन जाते है. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह, श्यामल सिंह, ग्राम प्रधान झारखंड बॉर्डर किसान मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष लालमोहन बास्के, सचिव बंकिम सिंह, सह सचिव गंगा सोरेन, सलाहकार सदस्य बिरेन सिंह,पायो बास्के, सालखू मार्डी, रणजीत सिंह, धरम चांद मंडल, फुलचांद टुडू, मंगल सिंह, उत्तम सिंह, अर्जुन सिंह, सुफल सिंह, सुलचना सिंह आदि उपस्थित थे.



