देवघर : देवघर के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक अजित पीटर डुंगडुंग की सयुंक्त अध्यक्षता में आर एल सर्राफ स्थित अस्थाई मीडिया सेंटर में राजकीय श्रावणी मेला, 2025 से संबंधित चौथी साप्ताहिक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया. इस दौरान मौके पर सभी को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने सभी मीडिया संस्थानों का सहयोग हेतु आभार प्रकट किया. इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में कुल 564 मजिस्ट्रेट व पदाधिकारियों के अलावा 9650 पुलिस बल की संख्या में प्रतिनियुक्त किये गये हैं. साथ ही 04 सीआरपीएफ की कम्पनी, 02 पुलिस अधीक्षक, सदस्यीय एनडीआरएफ की टीम मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त हैं. आगे मेला में 101 स्थानों पर आवासन की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है. साथ ही मेला में कार्यरत कुल चिकित्सकों की संख्या 81 एवं पारा मेडिकल स्टाफ की संख्या 449 है. वहीं सामान्य एम्बूलेंस 24, 108 एम्बुलेंसों की संख्या 26 एवं जीप की संख्या 05 है. 61613 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी गयी एवं 198552 मरीजों का चिक्तिसकीय इलाज किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इसके अलावे प्रेस वार्ता के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी देते हुए कहा गया कि श्रावणी मेला 2025 में 11 जुलाई से अब तक कुल 52,95,766 कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण किया है. साथ हीं शीघ्र दर्शनम् कूपन के माध्यम से 168870 श्रद्धालु शामिल हैं. आगे उन्होंने बाबा मंदिर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 11 जुलाई से 5 अगस्त तक बाबा मंदिर की कुल आय 7,36,44,295.00 रूपये रहे, जिसमें मंदिर के अन्य स्त्रोतों से आय भी शामिल है. साथ हीं मंदिर दान काउंटर से चांदी का सिक्का 10 ग्राम का 816 बिक्री की गई एवं शीघ्रदर्शनम कूपन से प्राप्त आय 60 प्रतिशत 5,89,10,400.00 रूपये हैं एवं विदेश से प्राप्त होने वाले मुद्रा सोना 23 ग्राम, चांदी 878 ग्राम, चांदी का सिक्का 01 पीस एवं 17,235.00 रूपये नेपाली पैसा शामिल हैं. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की निगरानी हेतु 765 सीसीटी कैमरा, 200 एआई कैमरा, व 10 ड्रॉन कैमरा कार्यरत हैं. वहीं इस श्रावणी मेला में ऑनलाइन चैट बोर्ड क्यूआर कोड से 782 प्राप्त शिकायतों का निष्पादन किया गया. इसके अलावा श्रद्धालुओं के आवासन हेतु 02 टेन्ट सिटी बनाये गये हैं, जिनमे कोठिया टेंट सीटी 1500 बेड की क्षमता व बाघमारा टेंट सिटी में 350 बेड की क्षमता के अलावा आध्यात्मिक भवन में 10,000 श्रद्धालुओं के आवासन की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है. आगे प्रेसवार्ता के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा मेला क्षेत्र में कांवरियों को स्वास्थ्य सुविधाओं के संदर्भ में बात करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मेला क्षेत्र में कुल 34 अस्थाई स्वास्थ्य केन्द्र लगाये गये हैं एवं इन स्वास्थ्य केन्द्रों में 11 जुलाई से 5 अगस्त तक कुल 1,98,552 श्रद्धालुओं का इलाज किया गया है, जिनमें से 1,31,819 पुरूष, 57,319 महिलाएं एवं 9399 बच्चे शामिल हैं. (नीचे भी पढ़ें)
साथ हीं परिवहन विभाग द्वारा निबंधित व्यवसायिक वाहनों से राज्य प्रवेश शुल्क के रूप में 2,03,77,775.00 रुपये एवं वाणिज्य कर वसूली 1 जुलाई से 5 अगस्त तक 953.75 लाख रूपये की प्राप्ति हुई है. इसके अलावे सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा मेला क्षेत्र में 31 सूचना केन्द्र बनायें गऐ हैं, जहां 86,286 खोये-पाये कांवरियों को निबंधित किया गया है, जिनमें से 66066 कांवरियों को उनके परिजनों से मिलाया गया है. साथ हीं सूचना केन्द्रों में कुल 192, 3 बाइक उद्घोषक, 02 टोटो की प्रतिनियुक्ति के अलावा 06 सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच बनाया गया है. वहीं सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में शिवधुन का संचालन एवं चल कांवरियां शिव के धाम थीम पर शिवलोक परिसर में भव्य प्रर्दशन का आयोजन किया गया है, जहां रोजाना 15-17 हजार लोगों का आगमन हो रहा है. वहीं राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के दौरान शिवगंगा व जलसार में 02 वाटर प्रोजेक्सन एण्ड लेजर शो, बाबा मंदिर व टॉवर हेतु 02 थ्री डी मैपिंग शो, 13 स्थलों पर वीआर के माध्यम से बाबाधाम की पौराणिक कथा से संबंधित जानकारी देती है एवं 27 चिन्ह्ति स्थलों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सम्पूर्ण विडियो प्रस्तुत की जाती है. (नीचे भी पढ़ें)
आगे उन्होंने जानकारी दी गयी कि विद्युत विभाग द्वारा अस्थायी विद्युत से कुल 58,35,900.00 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ हैं एवं 1788 शिकायतों के अलावे 39 स्थलों पर विद्युत नियंत्रण कक्ष, 10 विद्युत शक्ति उपकेन्द्र व 02 आपाताकालीन दल प्रतिनियुक्त किये गये हैं. साथ ही नगर निगम द्वारा कुल 40,51,200.00 रूपये का राजस्व का संग्रहण किया गया है. इसके अलावा खाद्य विभाग द्वारा मेला क्षेत्र निरीक्षण कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है. इसके अतिरिक्त उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने राजकीय श्रावणी मेला के सफल संचालन में सहयोग को लेकर सभी मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया. साथ ही श्रावणी मेले की तरह भादो मेले में श्रद्धालुओं हेतु की जाने वाली सुविधाओं से सभी को अवगत कराया. प्रेसवार्ता के दौरान उपरोक्त के अलावे मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि व जनसम्पर्क कर्मी आदि उपस्थित थे.



