देवघर: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में 8 अगस्त को भादो मेला के सफल संचालन को लेकर सरदार पंडा, पंडा धर्मरक्षणि सभा के अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, सभी सदस्य, तीर्थ-पुरोहित समाज के प्रतिनिधियों एवं पंडा समाज के सभी सम्मानित सदस्यों के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया.बैठक के दौरान पंडा धर्मरक्षणि सभा के अध्यक्ष, सरदार पंडा, महामंत्री, उपाध्यक्ष एवं पंडा समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने अपनी-अपनी बातों के साथ श्रद्धालुओं की बेहतर सुविधा को लेकर अपनी बातों को उपायुक्त के समक्ष रखा. इस दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने भादो मेला हेतु तैयारियों पर चर्चा करते हुए पंडा समाज के सभी प्रतिनिधियों से मेला के सफल संचालन हेतु उनके सहयोग की बात कही. आगे बैठक के दौरान सभी के सहमति और सहयोग से श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व सुगम जलार्पण को लेकर भादो मेला के दौरान गर्भ गृह में रुद्राभिषेक पूजन पर रोक रहेगी.(नीचे भी पढ़े)

इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा पुरोहित समाज के सुझावों पर चर्चा करते हुए कहा कि सभी के सुझावों पर यथासंभव अमल करते हुए सभी व्यवस्था को दुरूस्त कर लिया जाएगा.आगे उपायुक्त ने राजकीय श्रावणी मेले की तरह सभी के सहयोग से भादो मेला के दौरान श्रद्धालुओं को सुखद अनुभूति के साथ सुगम व सुरक्षित जलार्पण की दिशा में कार्य करने की बात कही, ताकि बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर से श्रद्धालु एक सुखद अनुभूति लेकर अपने घर वापस लौटे.इस दौरान उपरोक्त के अलावा के उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर प्रभारी रवि कुमार, जिला नजारत उपसमाहर्ता शैलेश कुमार, सहायक मंदिर प्रभारी संतोष कुमार, संबंधित विभाग के अधिकारी, कार्यपालक अभियंता, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित विद्यार्थी, डीएमएफ़टी की टीम आदि उपस्थित थे.




