जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से आगामी 13 अगस्त को चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष स्व दिनेश चौधरी की स्मृति में चैम्बर भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. पूर्वाह्न 10.00 बजे से आरंभ होनेवाला उक्त रक्तदान शिविर संध्या 4:00 बजे तक चलेगा. यह जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने दी. अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि स्व दिनेश चौधरी की पुण्यतिथि पर चैम्बर की ओर से प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया जाता रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
इस वर्ष भी उनकी स्मृति में उनकी पुण्यतिथि पर चौथी बार रक्तदान शिविर का आयोजन सिंहभूम चैम्बर के द्वारा किया जा रहा है. अध्यक्ष ने बताया कि आगामी 4 अगस्त, 2021 को कोरोना काल के दौरान सिंहभूम चैम्बर के उपाध्यक्ष दिनेश चौधरी का निधन हुआ था. संभवतःवे चैम्बर के पहले पदाधिकारी थे जिनका पद पर रहते हुए निधन हुआ था, इसलिए उनकी स्मृति में अगस्त महीने में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है और उनकी याद में पोस्ट बजट सेमिनार का भी आयोजन चैम्बर के द्वारा किया जाता है. इस रक्तदान शिविर के माध्यम से चैम्बर में विभिन्न पदों पर रह कर व्यवसायी, एवं उद्यमी की समस्याओं के समाधान और उनके हित के लिए किये गये कार्यों को सदस्यों के बीच स्मृति के रूप आयोजित किया जाता है.




