जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में शहीद निर्मल महतो की शहादत पर आजसू पार्टी द्वारा आयोजित सभा में पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, वरिष्ठ नेता और प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस और विधायक तिवारी महतो ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. सभा में सैकड़ों लोगों ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की और कई पुराने कार्यकर्ताओं ने पार्टी में वापसी की. इससे पूर्व पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने चमरिया गेस्ट हॉउस स्थित शहीद स्थल पर माल्यापर्ण कर कदमा उलियान के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किये.(नीचे भी पढ़े)

इस मौके पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि निर्मल महतो की हत्या की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ पाना सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है, मेरा चर्चा करने का मतलब ये नहीं बल्कि चर्चा इस बात की हैं की इस राज्य मे निर्मल दा ना तो कभी सांसद नहीं रहे और नाही कभी विधायक रहे फिर भी शहादत के ये सिलसिला रुकने के बजाये बढ़ते जा रहा है तो चर्चा इस बात की हैं की कोई तो बात हैं निर्मल दा मे जो ऐसा शहादत किसी और का नहीं मनता हैं. सुदेश महतो ने कहा कि माईया योजना के नाम पर महिलाओं को ठगा जा रहा है, पेंशन योजनाएं बंद कर दी गई हैं. उन्होंने कहा कि निर्मल महतो के बलिदान ने आजसू के आंदोलन को उग्र तेवर दिया.(नीचे भी पढ़े)

वह आजसू के संस्थापक थे. आजसू के इकलौते विधायक तिवारी महतो ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. पुलिस अब जनता की सुरक्षा नहीं बल्कि सत्ताधारी दल की सेवा में लगी है. कार्यक्रम में मंच पर लम्बोदर महतो, प्रवीण प्रभाकर, देवशरण भगत, हरेलाल महतो, हसन अंसारी, चन्द्रगुप्त सिंह, सागेन हांसदा, स्वप्न सिंहदेव, संजय मेहता, नजरुल हासमी, सिद्धार्थ महतो, सत्यनरायण महतो, कन्हैया सिंह, दिलीप डांगी, संजय महतो, अमित महतो, हरीश कुमार, वनबिहारी महतो, डोमन टुडू, दामु बानरा, सिरे सरदार, माझी साव समेत कई अतिथि मौजूद रहे. कार्यक्रम की सफलता में जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, संजय मलाकार, कमलेश डूबे, अप्पू तिवारी, संजय सिंह, प्रकाश विश्वकर्मा, धर्मबीर सिंह, मंगल टुडू, प्रमोद सिंह, प्रवीण प्रसाद, आकाश सिन्हा, दीपक पाण्डेय, अरुप मल्लिक, संतोष सिंह, सुधीर सिंह, सोनू सिंह, विमल मौर्या, अमल महतो, ठाकुरदास महतो, आदित्य महतो, शैलेन्द्र सिन्हा, निरंजन महतो, अमरेश महतो, रामकृष्ण महतो, संगीता कुमारी, देवयानी मुर्मू, मंजू राज, प्रमिला देवी, सवित्ती देवी, दुर्गा महतो, सुमित महतो, चन्द्रश्वर पांडेय समेत सैकड़ों लोगों का योगदान रहा. कार्यक्रम में झामुमो नेता मंटू शुक्ला के नेतृत्व में विशाल सहिस, सवराज बावरी, विजय नाग, मनमोहन सिंह, मनीष हेमब्रम समेत सैकड़ों लोगों ने आजसू का दामन थामा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर मंत्री विकास महतो के नेतृत्व में दर्जनों छात्र नेता पार्टी से जुड़े। वहीं शशि लायक, दीपक दास, बिनोद परमानिक समेत कई पुराने कार्यकर्ता पुनः पार्टी में लौटे.




