बहरागोड़ा: बड़शोल थाना क्षेत्र के एनएच 49 पर शनिवार को ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जबकि 10 वर्षीय बेटी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. मिली जानकारी के अनुसार खेडूआ गांव निवासी विरेन खिलाड़ी (45) अपनी पत्नी अनुपमा खिलाड़ी और बेटी अन्नपूर्णा खिलाड़ी के साथ बाइक से हल्दीपोखर जा रहे थे. इसी दौरान खड़गपुर से जमशेदपुर की ओर जा रही ट्रक संख्या डब्ल्यूबी 33एफ 3612 ने बाइक को पीछे से ही टक्कर मार दी. (नीचे भी पढ़े)

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सभी नीचे गिर पड़े और इस घटना में अन्नपूर्णा की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना के बाद बड़शोल प्रभारी चंदन यादव घटनास्थल पहुंचे और ट्रक को जब्त कर थाना ले गए. वहीं घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बारीपदा रेफर किया गया है. पुलिस ने अन्नपूर्णा खिलाड़ी की शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.




