बहरागोड़ा: भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कृष्णा पाल के नेतृत्व में शनिवार को मोर्चा की सदस्यों ने बरसोल थाना पहुंचकर थाना प्रभारी समेत जवानों और अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया.(नीचे भी पढ़े)
महिलाओं ने जवानों की आरती उतारी,ललाट पर तिलक लगाकर हाथों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर भाईयों की लंबी आयु की कामना की. वहीं अधिकारियों और जवानों ने बहनों की रक्षा करने का संकल्प लिया. इस मौके पर महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता काजल महाकुड़, जिला आईटी सेल प्रमुख अर्चना दास, प्रह्लाद घोष समेत अन्य उपस्थित थे.




