राजनगर: सरायकेला- खरसावां जिला के राजनगर प्रखंड अंतर्गत कुंवरदा गांव से बड़ी खबर सामने आई है. जहां. जहरीला चारा खाने से सात बकरियों की मौत हो गई. बकरी मालिक श्रीधर महतो ने आरोप लगाया कि गांव के ही अन्ड्रो कालिंदी ने उनकी बकरियों को जानबूझकर जहर देकर मार डाला. (नीचे भी पढ़े)
शुक्रवार को दिन में बकरियां खेत के किनारे घास खा रही थीं, तभी आरोपी ने खेत के आड़ में बाल्टी में चावल के माड़ में जहर मिलाकर रख दिया. बकरियों ने पानी समझकर उसे पी लिया और करीब 20 मिनट के भीतर बेहोश होकर गिर पड़ीं, जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मालिक ने बताया कि ये बकरियां बेचने के लिए रखी गई थीं और उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है. उन्होंने जिला प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.




