जमशेदपुर: 14 अगस्त, गुरुवार को जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में जन्माष्टमी महोत्सव काफी धूमधाम से मनाया गया. कक्षा केजी छात्रों ने विद्यालय के वातावरण को कृष्णमय बनाकर वृंदावन की याद दिला दी. वह श्रीकृष्ण की चोरी करके माखन खाना और गोपियों तथा राजा के संग रास रचाना काफी मनभावन थे.(नीचे भी पढ़े)
केजी वन की छात्रा नूपुर दास , प्रीति भगत, केजी टू की प्रिया रानी भगत और मानव दास ( केजी थ्री) की राधा कृष्ण की जोड़ी मंत्रमुग्ध करने वाली थी. इन सभी छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया. नृत्य लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर देता है कि जेवियर के परिसर में इतने योग्य सितारे हैं. कार्यक्रम की सफलता का पूरा श्रेय कक्षा केजी की वर्ग शिक्षिका सीमा दास को जाता है, जिनके अथक प्रयास से यह सितारे चमकते नजर आ रहे थे.



