आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां के आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे सन्ध्या शंभू एजुकेशनल ट्रस्ट के संस्थापक शंभू नाथ महतो सह सन्ध्या महतो, विशिष्ट अतिथि श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष सुखदेव महतो, श्रीनाथ विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ एसएन सिंह, डीन प्रशासनिक जे राजेश, डीन शैक्षणिक विभाग के प्रोफेसर दीपक शुक्ला, श्रीनाथ विश्वविद्यालय के एचआर रविकांत, विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य अनिता महतो सदस्य, अकादमिक निर्देशक दिलीप कुमार महतो, प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह, समस्त शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए. (नीचे भी पढ़ें)

सर्वप्रथम छात्रों की टोली ने आगंतुक अतिथियों का चंदन युक्त अक्षत चावल से तिलक कर स्वागत किया. मुख्य अतिथि के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. छात्रों ने राष्ट्रगान गाया. तत्पश्चात छात्र लीडर अपने अपने हाउस का नेतृत्व करते हुए परेड मार्च कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी. मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया. छात्रों ने राष्ट्रभक्ति गीतो एवं नृत्यों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

कक्षा ग्यारहवीं की मानसी कुमारी ने अपनी जोशीले भाषण से सबको स्वतंत्रता की सच्ची अहमियत बताई. वहीं प्रधानाचार्य महोदय ने स्वतंत्रता दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का दिन देश के तमाम स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रण लेना है कि देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
देश की प्रगति एवं उन्नति में अपना अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करते रहे. शिक्षिका निशा सिंह ने आगंतुक अतिथियों छात्रों एवं अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया.



