जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि भारत को अपना एक सर्वर बनाना चाहिए. हमें दूसरे देशों का मोहताज नहीं होना चाहिए. जैसे चीन ने अपना सर्वर बनाया, वैसे ही बल्कि उससे बेहतर सर्वर हम लोग बना सकते हैं. अपना सर्वर बनाने से हम लोगों की जानकारियां अपने ही देश में रहेंगी अन्यथा आज के दौर में डाटा चोरी करने वाला बहुत बड़ा अंतरराष्ट्रीय गैंग है जो डाटा चोरी करता है. 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में झंडा फहराने के बाद अपने उद्बोधन में सरयू राय ने कहा कि अभी अमेरिका ने हमारे ऊपर 50 प्रतिशत टैरिफ थोप दिया है. (नीचे भी पढ़ें)
इसका अर्थ यह हुआ कि भारत से अमेरिका जाने वाली वस्तुएं अमेरिका में ऊंचे कीमतों पर बिकेंगी. इससे हमारा व्यापार बुरी तरह प्रभावित होगा. इसका एक रास्ता यह है कि हम लोग स्वदेशी पर जोर दें. सब कुछ अपने ही बनाएं और बेचें. अमेरिका यह भूल रहा है कि भारत के भीतर ही एक बहुत बड़ा बाजार है. उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े शहरों में बड़े-बड़े मॉल्स हैं, जहां विदेशी ब्रांड के सामान मिलते हैं और हमारे नौजवान उन्हें पसंद भी करते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
बेहतर तो यह होगा कि हम लोग अपना स्वदेशी ब्रांड बनाएं और उसकी जमकर मार्केटिंग करें. ऐसा करने से ये जो टैरिफ रुपी धमकी है, उसका हमलोग बेहतरीन ढंग से मुकाबला कर पाएंगे. सरयू राय ने कहा कि भारत को दक्षिण पूर्व एशिया के जो देश हैं, उनके साथ खूब व्यापार करना चाहिए. अभी हमारा व्यापार अमेरिका और यूरोपीय यूनियन के देशों से खूब हो रहा है लेकिन हम लोग दक्षिण पूर्व एशिया के देशों से व्यापार नहीं कर रहे. (नीचे भी पढ़ें)
कर रहे हैं तो बेहद कम. इसे बढ़ाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि हमें ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार (बर्मा), फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते, वियतनाम आदि से अपने व्यापार को बढ़ाना चाहि



