जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोबिंदपुर में बढ़ते डेंगू के मामले डेंगू के मामले एवं भोला बगान में डेंगू संभावित की मौत के बाद जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह के द्वारा गुरुवार को भोला बगान में एंटी लार्वा का छिड़काव करवाया जा रहा है. इस क्रम में जिस घर में निधन की बात कही जा रही है उनके घर के ऊपर बहुत ज़्यादा जल जमाव देखा गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ परितोष ने कहा कि डेंगू स्वच्छ जल में मच्छर के होने से होता है. (नीचे भी पढ़ें)

इसी लिए लोगों को ख़ुद जागरूक होना होगा ताकि इससे भी सतर्कता बरती जा सके, एवम इस बीमारी को दूर भगाया जा सके. जिला परिषद् कार्यालय में निःशुल्क ब्लीचिंग पाउडर भी वितरण किया जा रहा है.











