जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित काशीडीह दुर्गा मंदिर के प्रांगण में तीनों लोकों के स्वामी भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की ” छठी ” बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. भगवान कृष्ण के छठी महोत्सव में मुख्य यजमान कुमारी ऋत्विका सिंह ( सुपुत्री अभय सिंह ) के द्वारा 56 भोग लगाकर पूजन किया गया. मुख्य पुजारी गौरांगो दास द्वारा सर्वप्रथम भगवान कृष्ण को आव्हान करके कलश पूजन करके भगवान को भोग लगाया गया. (नीचे भी पढ़ें)

तत्पश्चात रित्विका सिंह ने पूजन किया. इस पूरे कार्यकम में भाजपा नेता अभय सिंह की माता तेजी सिंह थी. भगवान से प्रार्थना किया गया कि भगवान सभी प्राणियों के समस्त जीवन को उल्लास हर्षोल्लास एवं कुशलता के साथ बीते. जमशेदपुर के प्रसिद्ध गायक कृष्णमूर्ति ने भजन प्रस्तुत कर धर्मप्रेमी बंधुओं के मन को प्रफुल्लित कर दिए. (नीचे भी पढ़ें)

छठी महोत्सव में अभय सिंह के अलावा उनके बड़े भाई ठाकुर दिलीप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला मंत्री पप्पू सिंह, गिरधारी सिंह, कन्या पुष्टि, अंकित शुक्ला, बलजीत सिंह, सूर्यकांत झा, अजीत सिंह, प्रसिद्ध गायक कृष्णमूर्ति, पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, विनोद साह, विनोद सिंह सहित कई गणमान्य ने पुष्पांजलि के साथ पूजन किया.











