जमशेदपुर : झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना एवं केंद्र प्रायोजित पेंशन योजना के असफल भुगतान वाले लाभुकों तथा झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के नान डीबीटी के लाभुकों का आधार सीडिंग हेतु जमशेदपुर के जिला प्रशासन द्वारा विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार 26, 28 एवं 29 अगस्त को सभी प्रखंड कार्यालय परिसर तथा अंचल कार्यालय जमशेदपुर, मानगो एवं चाकुलिया में यह कैंप आयोजित होगा. (नीचे भी पढ़ें)
इन कैम्प में संबंधित बैंकिग कोरेस्पॉन्डेंट उपस्थित रहकर लाभुकों का आधार सीडिंग करेंगे. सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी को तिथिवार पंचायत का निर्धारण करते हुए सुचारू रूप से उक्त तिथियों को कैंप के सफल आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.











