जमशेदपुर: जमशेदपुर के जनता दल (यूनाइटेड) के जिला प्रवक्ता आकाश शाह ने ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स के ऐतिहासिक निर्णय का हृदय से स्वागत किया है. ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स ने 12 फीसदी और 28 फीसदी की जीएसटी दरों को समाप्त करने की अनुशंसा की है, जिससे कर ढांचा अब केवल 5 फीसदी और 18 फीसदी के दो स्लैब तक सीमित रहेगा. आकाश शाह ने कहा कि “यह निर्णय आम जनता के लिए एक बड़ी राहत है. रोजमर्रा की वस्तुओं पर कर घटने से सीधे तौर पर हर परिवार का बजट सशक्त होगा. (नीचे भी पढ़ें)
व्यापार और उद्योग को नई गति मिलेगी और उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति में वृद्धि होगी. उन्होंने आगे बताया कि ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की रिपोर्ट के अनुसार लगभग 99 फीसदी वस्तुएं जो 12 फीसदी स्लैब में थीं, उन्हें 5 फीसदी में स्थानांतरित किया जाएगा और लगभग 90 फीसदी वस्तुएं जो 28 फीसदी स्लैब में थीं. उन्हें 18 फीसदी में डालने का प्रस्ताव है. यह सुधार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और जन-कल्याण मूल्यों के अनुरूप है, जो झारखंड सहित पूरे देश में निवेश और आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा देगा, ऐसी उम्मीद है.











