जमशेदपुर : टाटा स्टील के एलडी 2 में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह आयोजन डिपार्टमेंट के कांफ्रेंस हॉल में हुआ. रक्तदान शिविर का उद्घाटन टीएमएच के सर्जरी विभाग के एचओडी डा राहुल भारती, एलडी 2 के चीफ हितेश साह एवं जेडीसी चेयरमैन आरके झा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. इस अवसर पर चीफ द्वारा उपस्थित लोगों का स्वागत किया गया. डा राहुल भारती ने रक्तदान के महत्व एवं इसकी उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने समस्त रक्तदाता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी. (नीचे भी पढ़ें)
रक्तदान शिविर में कुल 189 लोगो ने सामाजिक कल्याण के लिए रक्तदान किया. कार्यक्रम का संचालन आरके झा एवं धन्यवाद ज्ञापन टाटा वर्कर्स यूनियन के कोषाध्यक्ष आमोद दुबे ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी मेम्बर गुरुशरण सिंह, मोहम्मद रफीक, अनिल झा, राहुल, गुंजन, सुभाष, एसके पाण्डेय, मंगल महतो, धर्मेन्द्र उपाध्याय के संग ब्रजेश, पीपी त्रिवेदी, विजय तिवारी एवं मयूरी का योगदान रहा. एचआर मैनेजर आकांश्रा प्रिया ने सभी के प्रति आभार जताया.











