जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के प्रधानटोला में नाबालिग लड़की के घर में घुसकर छेड़खानी और जेवर-नकदी चोरी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना विगत 29 जुलाई की है, लेकिन पीड़िता के परिजनों ने 22 अगस्त को थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. लड़की के पिता के बयान पर पुलिस ने चार लोगों को आरोपी बनाया है. इनमें बागबेड़ा लाल बिल्डिंग पोस्तोनगर निवासी सागर ओमंग, उसकी मां, पिता और बहन शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, घटना के दिन दोपहर करीब 1.50 बजे पीड़िता घर में अकेली थी, तभी आरोपी वहां पहुंचे और जबरन घर में घुस गए. आरोप है कि इस दौरान नाबालिग के साथ छेड़खानी की गई और सभी घर से जेवरात व नगद लेकर फरार हो गए. पीड़ित परिवार ने 25 दिन तक मामला दर्ज कराने में देर की, जिसके कारण पूरे प्रकरण को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. पुलिस का कहना है कि आरोप गंभीर हैं और घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है.












