रांची : झारखंड में सारे जिला अध्यक्षों को बदला जायेगा. इसके तहत जिला कांग्रेस समिति अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया संगठन सृजन 2025 के अंतर्गत शुरू की है. इसके लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) द्वारा 25 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गयी है. इन सारे लोगों को जिला अध्यक्षों के चयन का दायित्व सौंपा गया है. एआइसीसी के निर्देशानुसार, प्रत्येक जिले के लिए तीन पीसीसी पर्यवेक्षकों की एक टीम गठित की गयी है, जो इस उद्देश्य के लिए नियुक्त एआइसीसी पर्यवेक्षकों के साथ मिलकर कार्य करेगी. (नीचे भी पढ़ें)
इसके तहत पलामू जिले में पूवर्व मंत्री रामेश्वर, विनय सिन्हा दीपू और केदार पासवान, सिमडेगा में सांसद सुखदेव भगत, डॉ जयप्रकाश गुप्ता और रमा खलको, पश्चिम सिंहभूम के लिए पूर्व मंत्री डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू, विधायक भूषण बारा, गुंजन सिंह, गढ़वा जिला के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, लाल सूरज, सत्यनारायण सिंह, गोड्डा के लिए विधायक कालीचरण मुंडा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, श्यामल किशोर सिंह, पूर्वी सिंहभूम जिले के लिए मंत्री राधाकृष्ण किशोर, सरदार बलजीत सिंह बेदी, सुंदरी तिर्की, बोकारो के लिए मंत्री डॉ इरफान अंसारी, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, दयामनी बारला, साहिबगंज के लिए मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, शमशेर आलम, मणिशंकर, धनबाद के लिए मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, अशोक चौधरी, शांतनु मिश्रा, रामगढ़ के लिए विधायक राजेश कच्छप,तीप तुल्सयान, ज्योति सिंह माथरु, पाकुड़ के लिए पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, सुल्तान अहमद खान और रवींद्र सिंह, लोहरदगा के लिए पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, रामचंद्र सिंह और डॉ राजेश गुप्ता, लातेहार के लिए पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, विधायक ममता देवी, जयशंकर पाठक, गुमला के लिए पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, अजयनाथ शाहदेव, संजय लाल पासवान, रांची महानगर के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, अनुपमा सिंह और राजेंद्र दास, खूंटी के लिए पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, मुन्ना सिंह और निरंजन पासवान, हजारीबाग के लिए पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, सुधीर कुमार चंद्रवंशी, आलोक कुमार दुबे, जामताड़ा के लिए पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक श्वेता सिंह और अरुण साहू, रांची ग्रामीण के लिए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी और सरदार परविंदर सिंह, देवघर के लिए विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह, अजय कुमार दुबे और सुरेन राम, कोडरमा के लिए पूर्व मंत्री सुरेश बैठा, थियोडोर किरो और राजीव रंजन प्रसाद, दुमका के लिए निशात आलम, ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह और रियाज अंसारी, गिरीडीह के लिए पूर्व विधायक जेपी पटेल, विधायक सोनाराम सिंकू और आभा सिन्हा, चतरा के लिए पूर्णिमा सिंह, भीम कुमार और जोसाई मार्डी और सरायकेला खरसावां जिले के लिए यशस्विनी सहाय, रामाश्रय प्रसाद और मंजूर अहमद अंसारी को पर्यवेक्षक बनाया गया है. यह सूची झारखंड के कांग्रेस प्रभारी के राजू ने जारी की है.



