गालूडीह: घाटशिला प्रखंड की बाघुड़िया पंचायत स्थित नरसिंहपुर के पास झारखंड से बंगाल को जोड़नेवाला सातगुड़ुम पुल लगातार हो रही बारिश के कारण डूब गया. इससे झारखंड का संपर्क बंगाल से कट गया. शनिवार सुबह पुल के 2 फीट ऊपर से पानी बहने लगा. पुल के दोनों छोर पर लोग और वाहन ठहर गए. शाम तक पुल डूबा रहा. इससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया. भारी बारिश के कारण सातगुड़ुम पुल पानी में डूब गया.(नीचे भी पढ़े)
इस कारण बंगाल के लोग झारखंड नहीं आ पाए और झारखंड के लोग बंगाल नहीं जा पाए. लगातार हो रही बारिश से सातगुड़ुम पहाड़ी नदी उफान पर है. सातगुड़ुम पुल झारखंड को बंगाल से जोड़ता है. शनिवार सुबह नदी में पानी का नजारा देखने के लिए ग्रामीण पुल के पास पहुंचे. नदी में पानी बढ़ जाने के कारण बंगाल-झारखंड को जोड़नेवाला सातगुड़ुम पुल डूबा रहा. इसके कारण लोगों का आवागमन इस पुल से होकर पूरी तरह ठप हो गया.



