जमशेदपुर : झारखंड के प्रसिद्ध चिंतक रवींद्र नाथ चौबे ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी भारत राष्ट्र का नवनिर्माण कर रहे है. श्री चौबे शुक्रवार को आयोजित एक विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे. रवींद्र नाथ चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो लगभग बारह सालों से भारत राष्ट्र में व्याप्त बुराइयों जैसे जातीय विषमता, शैक्षणिक विपन्नता , अधि संरचना का घोर अभाव और अत्यधिक गरीबी को धीरे धीरे ईमानदारी से समाप्त करते हुए सहिष्णुता के साथ विविधता का सम्मान करते हुए भारत राष्ट्र का नवनिर्माण कर रहे हैं और भारत के सर्वसमावेशी संस्कृति के प्रतीक नेता बने हुए हैं जिनमें भारतीय मनीषा, गांधी, डॉ अम्बेडकर और डॉ लोहिया प्रतिविम्बित हो रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सुप्रीम कोर्ट से इतना क्यों डर रहे हैं जबकि वे बहुमत से चुनी हुई सरकार के प्रधानमंत्री हैं और यह देश संविधान के अनुसार अर्द्धसंघीय है और इस हिसाब से राज्य और केंद्र के विवाद में संविधान के अनुसार केंद्र का अपर हैंड है. रवींद्र नाथ चौबे ने कहा कि एक वक्तव्य देकर सुप्रीम कोर्ट से क्यों नहीं कह रहे हैं कि केंद्रीय स्तर पर सरकार चलाने का अधिकार संविधान ने केंद्र सरकार को दिया है. इसलिए न्यायपालिका को अपनी सीमा समझनी चाहिए. केंद्र सरकार का सालिसिटर जेनरल केंद्र सरकार के सही और न्यायपूर्ण निर्णयों को क्यों नही सही ठहरा पाते हैं. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी राष्ट्रपति शासन लगाने से क्यों डर रहे हैं. जो राजनीतिक दल के नेता झूठ के आधार पर संविधानिक संस्थाओं और सेना को गलत ठहरा रहे हैं उन्हें क्यों नहीं सजा दिला पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सच मानिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह सहिष्णुता के नाम पर किया जा रहा संविधान विरोधी कृत्य आपको गलत ठहरायेगा और राष्ट्रीय नव निर्माण की धारा को अवरूद्ध करने के लिए आपको दोषी ठहरा रहा है.



