जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों की सहकारी संस्था दी टिस्को मैकेनिकल डिपार्टमेंट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड की वार्षिक आमसभा (एजीएम) संपन्न हुई. इस आमसभा में कई फैसले लिये गये. टाटा स्टील के स्टीलेनियम हॉल में आयोजित 84वीं आमसभा की अध्यक्षता चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता ने की. इस दौरान वाइस चेयरमैन नीरज परासर, कोषाध्यक्ष आलोक सिन्हा, शैलेश शर्मा, संदीप बेहरा, गुमि हांसदा, मनीषा, जया, सरस्वती समेत अन्य लोग उपस्थित थे. इस दौरान धन्यवाद ज्ञापन प्रगति गिरी ने किया. इसमे तय किया गया कि सोसाइटी 13 सितंबर से लोन की राशि को बढ़ाया गया. अभी लोन 8.50 लाख रुपये थे, जिसको बढ़ाकर 8.65 लाख रुपये कर दिया गया है. वहीं, इमरजेंसी लोन को 60 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये मिलेगा, जिनका बेसिक 35 हजार रुपये न्यूनतम है. यूटिलिटी लोन का ब्याज दर को 8.25 फीसदी से घटाकर 8 फीसदी कर दिया गया. सारे सदस्यों को 12 फीसदी इस साल डिविडेंड देने की घोषणा की गयी. (नीचे भी पढ़ें)
इसके अलावा सारे सदस्यों को 250 रुपये का मिठाई का कूपन दिया जायेगा. सोसाइटी के सारे सदस्यों को टोस्टर या फ्राइ पैन लेने के लिए गिफ्ट कूपन दिया जायेगा, जिसका वितरण 25 अगस्त से शुरू किया जायेगा. जिन 25 सदस्यों ने सबसे ज्यादा राशि जमा किया है, उनको राइस कुकर या इंडक्शन हीटर का गिफ्ट दिया गया. सदस्यों के 9 क्लास तक के बच्चों को बुक ग्रांट अवार्ड 2 हजार रुपये दिया जायेगा. सदस्यों को बताया गया कि वे लोग अपने गारंटर डिटेल, आरडी व एफडी की जानकारी वेबसाइट पर चेक कर सकते है.



