जमशेदपुर : पोटका प्रखण्ड स्तरीय आंदोलनकारियों को बैठक 31 अगस्त को जादूगोड़ा में होगी. इस बैठक में आंदोलनकारियों के हालात, उनकी समस्या व बचे आंदोलनकारी के नाम को चिन्हित करने पर चर्चा होगी. इसकी जानकारी पोटका प्रखण्ड संयोजक सुधन चंद्र सोरेन ने दी. उन्होंने बताया कि बैठक सुबह 11 बजे सुबह में शुरू होगी. प्रखंड के सभी झारखंड आंदोलनकारियों को आमंत्रित किया गया है.



