गालूडीह: गालूडीह थाना पुलिस द्वारा मंगलवार को गालुडीह थाना कांड संख्या 45/24 ,दिनांक 22/08/2024 ( माइनिंग एक्ट) के अभियुक्त गांव सिदडीह थाना चौका, जिला सरायकेला निवासी शंभू महतो के पुत्र संजीत महतो को घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा गया.(नीचे भी पढे)
थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश ने बताया कि अंचल अधिकारी द्वारा माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे घर से गिरफ्तार किया. और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया है.



