बहरागोड़ा: विधानसभा सत्र के शून्यकाल के दौरान विधायक समीर मोहंती ने राशन डीलरों की समस्या को उठाया. उन्होंने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला के जनवितरण प्रणाली दुकानदारों एवं महिला समुह दुकानदारों को एनएफएसए के अंतर्गत निःशुल्क राशन वितरण एवं जेएफएसए के अंतर्गत ग्रीनकार्ड का निःशुल्क राशन वितरण पर दिसम्बर 2023 से तथा जेएफएसए के अंतर्गत चना दाल एवं नमक के निःशुल्क वितरण पर अप्रैल माह 2024 से अब तक कमिशन का भुगतान बकाया है. (नीचे भी पढे़ं)
उन्होंने कहा कि लंबे समय से कमिशन का भुगतान नहीं होने से दुकानदारों के समक्ष आर्थिक संकट की स्थिति खड़ी हो गई है. अतः आसन के माध्यम से सरकार से मांग की है कि उक्त दुकानदारों को अविलंब कमीशन का भुगतान किया जाए.




