जमशेदपुर : टाटा स्टील के हेड लैंड मैनेजमेंट व कारपोरेट रिलेशंस (आइएल 3 स्तर के अधिकारी) अमित कुमार सिंह की जिम्मेदारी कंपनी ने बढ़ायी है. टाटा स्टील के वीपी कारपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदर रमम ने एक सरकुलर जारी कर उनको अतिरिक्त जिम्मेदारी देते हुए जमशेदपुर के कारपोरेट रिलेशन का भी कामकाज देखने को कहा गया है और उनको चीफ कारपोरेट सर्विसेज टाटा स्टील जमशेदपुर के साथ मिलकर काम करने को कहा गया है.(नीचे भी पढे)
वे जमशेदपुर से ही सारा कामकाज देखेंगे. दूसरी ओर, हेड फ्यूल मैनेजमेंट पावर सिस्टम टाटा स्टील मेरामंडली के पद पर अरिंदम घोष की पोस्टिंग की गयी है. वे सीनियर एरिया मैनेजर पावर सिस्टम मेरामंडली के रुप में काम कर रहे थे. 1 सितंबर से उनकी पोस्टिंग की गयी है. इंटरव्यू के आधार पर उनको प्रोमोशन दिया गया है और उनको आइएल 4 से आइएल 3 स्तर पर प्रोमोशन दिया गया है. वहीं, सीआरसी वेस्ट के हेड सप्लाइ चेन येनिगल्ला नागेश्वर राव को बनाया गया है. वे हेड एनालिस्ट के रुप में काम कर रहे थे.



