जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 4, पटेल नगर स्थित नंदू सिंह गली दुर्गा मंदिर के पास के रहनेवाले 35 वर्षीय सुधीर दुबे दो दिनों से लापता हैं. परिजनों के अनुसार सुधीर दुबे घर से रोज की तरह काम पर निकले थे, लेकिन उसके बाद से अब तक घर नहीं लौटे हैं. काफी खोजबीन और रिश्तेदारों से पूछताछ के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. अचानक लापता हो जाने से परिवारजन बेहद चिंतित और परेशान हैं. (नीचे भी पढ़ें)
परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है और युवक की तलाश की जा रही है. परिवार की ओर से आम जनता से अपील की गई है कि यदि किसी को सुधीर दुबे के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है तो वे तुरत मोबाइल नंबर 9476847384 पर संपर्क करें. परिजनों ने कहा है कि यदि किसी को युवक के संबंध में जानकारी मिलती है तो वे सूचित करें, ताकि वह सकुशल घर लौट सकें.



