जमशेदपुर : टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी से ओडिशा के लोकसेवा भवन में मुलाकात की. इस दौरान टाटा स्टील के कलिंगानगर प्लांट के बारे में चर्चा की गयी और क्षमता विस्तार पर चल रहे कार्य को लेकर सारी जानकारी दी. इसके अलावा राज्य के विकास पर भी विस्तार से चर्चा की गयी. आपसी सहयोग के साथ किस तरह ओडिशा का विकास और किया जा सकता है, इसके बारे में चर्चा की गयी. (नीचे भी पढ़े)

इस दौरान ओडिशा के सारे लोकेशन में प्लांट के चल रहे विस्तार में सहयोग की अपील भी टाटा स्टील के एमडी ने की. इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन माझी ने कहा कि औद्योगिक विकास में टाटा का पूरा सहयोग लिया जायेगा. कंपनी के विस्तार को लेकर सरकार के स्तर पर जो सहयोग होगा, वह दिया जायेगा. इस दौरान टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कारपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदर रमम भी मौजूद थे.



