जमशेदपुरः राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर चेशायर डिसएबिलिटी ट्रस्ट, इनर व्हील जमशेदपुर ईस्ट द्वारा भालुबासा कम्युनिटी सेंटर में विशेष बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में स्कूल ऑफ होप, आशा किरण, पाथ, चेशायर होम, पीएएमएचजे, गणोदय नोबल एकेडमी ,दीप ज्योति ब्लाइंड स्कूल और नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभा को उजागर करता है बल्कि बच्चों को आत्मविश्वास और सामाजिक जुड़ाव का अवसर भी देता है. शॉटपुट (जूनियर) में प्रियांशु कुमार (आशा किरण)रनिंग 100 मीटर (सीनियर बॉयज़) आनंद बर्दा, रनिंग 100 मीटर (सीनियर गर्ल्स) नेहा ने बाजी मारी.(नीचे भी पढ़े)
इस दौरान विभिन्न श्रेणियों में शॉटपुट, वॉक एथलेटिक्स और रनिंग प्रतियोगिताएं, हियरिंग इम्पेयरड, विजुअली इम्पेयरड, सेरेब्रल पाल्सी और इंटेलेक्चुअल डिसएबिलिटी के बच्चों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप मेंगणेश राव (कृष्णा मुरारी चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव) अभिषेक कश्यप (सीनियर मैनेजर, अर्बन सर्विसेज) एलपी दास (एरिया ऑफिसर, एनएवी क्लब मेंबर)इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष डॉ. मीना मुखर्जी, रमा खन्ना,और विशेष अतिथि के रुप में रमा धीरज कुमार शर्मा (अध्यक्ष, दिव्यांग मार्गदर्शन ट्रस्ट), राजकुमार सिंह (सचिव), जे बेहरा (एरिया डायरेक्टर), के गोपाल राव (स्पोर्ट्स डायरेक्टर), दीपक श्रीवास्तव, संतोष कुमार सिंह और मीनू कुमारी मौजूद थे.



