जमशेदपुर : टाटा स्टील के सेवानिवृत कर्मचारियों को टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से विदाई दी गयी. 15 सेवानिवृत कर्मचारियों को टाटा वर्कर्स यूनियन परिसर में विदाई दी गयी.इस मौके पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी और उनसे सुझाव मांगे गये कि कैसे यूनियन और कंपनी को ओर से बेहतर चलाया जा सकता है. इस मौके पर सेवानिवृत कर्मचारियों को बुके और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर कई कर्मचारी भावुक भी नजर आये. (नीचे भी पढ़े)
इस विदाई समारोह में यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, महामंत्री सतीश सिंह, उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, संजय सिंह, राजीव चौधरी, सहायक सचिव श्याम बाबू और कोषाध्यक्ष आमोद कुमार दुबे मौजूद थे. गौरतलब है कि टाटा स्टील के सेवानिवृत कर्मचारियों को हर माह विदाई समारोह आयोजित होती है. इस बार अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु मौजूद नहीं रहे क्योंकि वे अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए बाहर है.







