
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में नवनिर्वाचित पार्षदों को काम करना काफी मुश्किल होता जा रहा है. जहां मैनपावर की कमी के चलते पार्षद को एक तरफ आम लोगों की खरी खोटी सुननी पड़ रही है तो दूसरी तरफ पार्षद अगर अपने पॉकेट से कुछ काम करवाते है तो भी कुछ लोगो को यह रास नही आ रही है. ताजा मामला जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 का है. (नीचे देखे पूरी खबर)
जहां नवनिर्वाचित पार्षद अब्बास अंसारी लगातार अपने क्षेत्र में सक्रिय तौर पर काम करने का प्रयास कर रहे हैं तो उन्हें पुरानी बस्ती रोड परना लाइन निवासी तनवीर आलम लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से अपमानित करने का कार्य कर रहे हैं. आज जब पार्षद अब्बास अंसारी अपने जेब से गरीब नवाज मस्ज़िद लाइन में टूटी सड़क का मरमतीकरण करवा रहे थे, तभी तनवीर आलम द्वारा उनसे 10000 रूपये की मांग की गई. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो तनवीर आलम द्वारा सोशल मीडिया में अब्बास अंसारी को बेइज्जत करने का प्रयास किया गया. लगातार इस तरह की घटनाओं से परेशान अब्बास अंसारी ने इसकी जानकारी अन्य पार्षदों को दी. जहां सभी पार्षद एकत्रित होकर जुगसलाई थाना पहुंचे और इसकी लिखित शिकायत जुगसलाई थाना प्रभारी को दी. थाना प्रभारी ने इस मामले की जांच कर जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया.







