रांची / जमशेदपुर : झारखंड में मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश और आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 19 जिलों में बारिश का अलर्ट है. फिलहाल मौसम विभाग ने रांची, खूंटी, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गुमला, सिमडेगा, गढ़वा, लातेहार, सरायकेला खरसावां और जामताड़ा जिले में कुछ देर बाद आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी. इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका है. (नीचे भी पढ़ें)
बुधवार को इन 19 जिलों में बारिश का अलर्ट – मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार बुधवार को रांची समेत खूंटी, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में बारिश का अलर्ट है.
14 मई को इन जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट – गुरुवार को रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक वर्षा पाकुड़ में : पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश पाकुड़ के महेशपुरम में 43.6 एमएम रिकॉर्ड किया गया. वहीं बोकारो में 36.4 एमएम, सरायकेला में 33.5 एमएम, रामगढ़ में 23.6 एमएम, हजारीबाग और जमशेदपुर में 14 एमएम दर्ज किया गया.







