जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड दक्षिणी छोटा गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत छोटा गोविंदपुर बस्ती में 15 वें वित्त आयोग मद अंतर्गत स्वास्थ्य प्रक्षांप से स्वीकृत 1.41 करोड़ की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी ने नारियल फोड़कर किया. विधायक ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण का उद्देश्य स्थानीय निवासियों को आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है. (नीचे भी पढ़े)
मौके पर विधायक ने संवेदक को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण भवन बनाने का निर्देश दिया. मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, मुखिया आलोक सांडील, झामुमो नेता पंकज गोप, रजनी दास, बुधुराम हेम्ब्रम, मीठू कर्मकार, बुलबुल दास, भारती कर्मकार, रूमा तिवारी, खांडु गोप आदि ग्रामीण उपस्थित थे.







