जमशेदपुर : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी टाटानगर की संयुक्त टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है. उसके पास से लगभग 15 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया है. गिरफ्तार युवक की पहचान राहुल यादव (20 वर्ष) के रूप में हुई है. वह बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया का रहने वाला है. (नीचे भी पढ़े)
रेलवे परिसरों में लगातार नशा तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन नारकोस के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जांच के दौरान स्टेशन पर एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की गयी. उसके सामान की तलाशी लेने पर बैग से गांजा बरामद हुआ. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह ओडिशा के संबलपुर से गांजा लेकर आया है और बेतिया ले जाने की तैयारी में था.







