पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के हाता जमशेदपुर मुख्य पथ पर पावरु पहाड़ चौक के समीप एक अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी ने सड़क पर चल रहे भैंसों के झुंड को टक्कर मारी. इस टक्कर से चार भैंस की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि दुर्घटना में दो भैंस गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी अनुसार जमशेदपुर के ओर से बोलेरो (जेएच05एल/0104) हाता तरफ आ रहा था. (नीचे भी पढ़े)

बोलेरो तेज गति में होने के कारण घटनास्थल पर अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रहे गुरा मोदक के भैसों के झुंड को टक्कर मारी एवं बोलेरो पलट गया. बोलेरो पलटते ही ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया. टक्कर से चार भैंसी की मौत मौके पर ही हो गई. आक्रोशित लोगों ने दुर्घटना के जिम्मेदार बोलेरो चालक पर कार्रवाई एवं मृत भैसों को सड़क से हटाने की मांग पर टाटा हाता मुख्य पथ को जाम कर दिया है जो समाचार लिखे जाने तक जारी है .








