जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत देश के अन्य हिस्सों में 20 मई को दवा दुकानें बंद रहेगी. इस हड़ताल को लेकर लोगों को सचेत किया गया है. जमशेदपुर जिला में भी 20 मई को प्रस्तावित एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद को लेकर जिले की दवा दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है. दवा व्यापार बंद के दौरान आवश्यक चिकित्सा सेवाओं को ध्यान में रखते हुए जिले में नर्सिंग होम द्वारा संचालित दवा दुकानें खुली रहेंगी. साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिले में कुल आठ दवा दुकानों के नाम एवं मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए गए हैं, जिनसे संपर्क कर दवाएं प्राप्त की जा सकती हैं. इसके अतिरिक्त अपोलो फार्मेसी व फार्मेसी एसोसिएशन द्वारा संचालित मेडिकल स्टोर्स भी बंदी के दौरान खुले रहेंगे. साथ ही अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की भी शहरी क्षेत्र में लगभग 59 दुकाने खुली रहेंगी. (नीचे भी पढ़े)
आपातकालीन स्थिति में संपर्क हेतु दवा दुकानों की सूची एवं मोबाइल नंबर जारी किया गया है. इसके तहत जमशेदपुर के बिष्टुपुर के जयगुरु मेडिकल फोन नंबर 9835303134, साकची लाइफलाइन नर्सिंग होम फोन नंबर 9709417399, मानगो गुरुनानक नर्सिंग होम फोन नंबर 9006900966, ओरियेंट डिस्ट्रीब्यूटर जुगसलाई फोन नंबर 9470198296, परसुडीह के आशुतोष मेडिकल फोन नंबर 7488038564, कदमा के न्यू रिलीफ मेडिकल फोन नंबर 7979846627, हाता के नीलू मेडिकल हॉल फोन नंबर 8609130023 और घाटशिला के शुभम मेडिकल फोन नंबर 9835378358 में लोग दवा ले सकते है. जिला प्रशासन की अपील है कि आवश्यकतानुसार उपरोक्त दवा दुकानों एवं चिकित्सा संस्थानों से संपर्क करें तथा किसी प्रकार की असुविधा की स्थिति में दिए गए फोन नंबर पर भी संपर्क करें.







