गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत उल्दा पंचायत के पुतड़ू गांव के ग्राम प्रधान मृत्युंजय महतो (85) का सोमवार को निधन हो गया. सूचना पाकर मांझी परगना महाल के प्रखंड अध्यक्ष सह देश विचार सचिव बहादुर सोरेन उनके घर पहुंचे एवं परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान सभी ने दो मिनट मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.(नीचे भी पढ़ें)
मालूम हो कि सोमवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद अस्पताल ले जाने के क्रम में उन्होंने दम तोड़ दिया. उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. मौके पर बासंती प्रसाद सिंह, तुलसी महतो, शंभु सिंह, हायदल माझी, चिन्मय महतो, मंगल कर्मकार आदि उपस्थित थे.







