जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिस्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में एक बार फिर सिक्योरिटी गार्ड द्वारा मरीज के परिजनों से बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है. घटना के बाद कुछ लोग शिकायत लेकर पहले टीएमएच और फिर बिस्टुपुर थाना पहुंचीं. मामले की जानकारी देते हुए मोहम्मद असीम ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे वह अपनी मां इसरत और बीमार पिता मोहम्मद सलीम को लेकर बैक बोन दर्द के इलाज के लिए टीएमएच पहुंचे थे. (नीचे देखे पूरी खबर)

असीम के अनुसार वह अपने पिता को लेकर इमरजेंसी वार्ड के अंदर गए थे, तभी वहां मौजूद एक सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें बाहर जाने को कहा. असीम का आरोप है कि उन्होंने गार्ड से कहा कि वह थोड़ी देर में बाहर चले जाएंगे, लेकिन इसी दौरान गार्ड ने उन्हें धक्का दे दिया. धक्का लगने से उनकी मां जमीन पर गिर गईं, जिसके बाद लोगों ने उठाया. इससे महिला को चोटे आयी. टीएमएच के सिक्योरिटी एजेंसी के लोगों ने वहां मौजूद लोगों से माफ़ी मांगी. इसके बाद कहा की उन लोगों ने गार्ड को निलंबित कर दिया है. लेकिन लोग नहीं माने. इसके बाद मामला बिस्टुपुर थाना पहुंचा जहां सिक्योरिटी के खिलाफ शिकायत की गयी.






