सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के उत्पाद विभाग ने मध्य रात्रि में इचागढ़ थाना अंतर्गत बावनडीह गांव में छापेमारी कर लाखों रुपए के अंग्रेजी नकली शराब बरामद की है. यहां अंग्रेजी शराब बोतल, रैपर और बीयर बरामद किया गया है. 42.55 लीटर अवैध बीयर बरामद हुई है. (नीचे भी पढ़ें)

वही सरायकेला के सिन्नी थाना अंतर्गत महादेवपुर गांव में बरसों से चल रहा है 2 अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया है. वही आबकारी विभाग ने 1200 किलो जमा हुआ और 60 लीटर अवैध देसी शराब बरामद किया है. साथ ही निर्माण और परिवहन और बिक्री करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया विभाग में शुरू कर दी है .







