आदित्यपुर : सरायकेला जिले का एक विडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल विडियो आरआइटी थाना अंतर्गत रेलवे अंडर ब्रिज के समीप रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से बने भवन में हाल ही में शिफ्ट हुए एक अंग्रेजी शराब दुकान की है. दावा किया जा रहा है कि विडियो बुधवार देर रात का है. शराब का ठेका राजद नेता वीरेंद्र यादव के नाम पर होने का दावा किया जा रहा है. विडियो में राजद जिलाध्यक्ष बैजू यादव भी नजर आ रहे हैं. विडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह शारब दुकानदार और शराबियों के बीच मारपीट और तोड़फोड़ चल रही है. (नीचे भी पढ़ें)
सबसे बड़ा सवाल उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन पर उठ रहा है कि कैसे रेलवे की जमीन पर शराब दुकान शिफ्ट करने का अनुमति दे दी गई. बता दें कि उक्त दुकान का लाइसेंस जागृति मैदान के समीप के लिए दिया गया था. करीब एक महीने पूर्व यह दुकान रेलवे अंडरग्राउंड ब्रिज के समीप रेलवे की अवैध जमीन पर बने भवन में शिफ्ट की गई है.







