चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की भातकुंडा पंचायत के मेमक्लब के पास महुआ पेड़ के नीचे एक अज्ञात वृद्ध की बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ा हुआ था. इसकी सूचना ग्रामीणों ने चाकुलिया पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस स्थल पर पहुंचकर उक्त वृद्ध को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है. इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से मिली सूचना पर उक्त वृद्ध व्यक्ति को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया जहां उपचार के क्रम में मौत हो गई है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि मृत व्यक्ति की अबतक पहचान नहीं हो पाया है. पुलिस मृत व्यक्ति की पहचान करने में जुटी हुई है. कहा कि वृद्ध व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है पोस्टमार्टम होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.







