चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 के दिघी गांव से सटे मोहन डुंगरी साल जंगल में बुधवार को 8-10 की संख्या में हाथियों का दल शरण लिए हुए है. गांव से सटे जंगल में हाथियों के दल के आने की सूचना से ग्रामीण दहशत में हैं. वहीं जंगल से सटे सड़क पर चाकुलिया से केरूकोचा आने जाने में राहगीर भी डरे और सहमें हुए हैं. (नीचे भी पढ़ें)
राहगीर काफी सावधानी पूर्वक सड़क से आना जाना कर रहे हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग के पदाधिकारी से मांग किया है कि वे हाथियों के झुंड को गांव से दूर किसी सुरक्षित स्थान तक ले जाएं ताकी लोगों को किसी तरह का नुकसान ना हो. ज्ञात हो कि विगत कुछ माह से हाथियों का दल नगर पंचायत क्षेत्र में जमे हुए हैं जिससे क्षेत्र के ग्रामीण काफी भयभीत हैं.







